
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 2026 के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुल्लू पहुंचेंगे। उत्सव समिति की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्याएं, ग्लोबल डांस, लेजर शो, ड्रोन शो, खेलकूद प्रतियोगिताएं, लालड़ी लोक नृत्य और कुल्लू कार्निवाल सहित विभिन्न कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। यह उत्सव हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और देव आस्था को देश-विदेश तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है।
