आज घुमारवीं में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बहुउद्देशीय खेल परिसर का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिसर हमारे युवाओं की सामर्थ्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का अवसर देगा। इस प्रकार के प्रयास ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में नए अवसर पैदा करेंगे। युवाओं को खेलों से जोड़ेंगे, उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखेंगे और उनकी सक्रिय भागीदारी एवं समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे
