
किसी भी देश में अगर कोई अपराधी भी जेल में बंद है, तो उसके परिवार को उससे मिलने का अधिकार दिया जाता है. कम से कम उन्हें वहां तक जाने दिया जाता है लेकिन पाकिस्तान में इस वक्त लोकतंत्र और संविधान के नाम पर जो मजाक चल रहा है, वो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. रावलपिंडी में मौजूद अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्वी प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने पहुंची उनके परिवार की महिलाओं के साथ पुलिस ने जो बदसलूकी की है, वो सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है.
इमरान की बहनें उनसेमिलने पहुंची थीं और यहां पर उनकी बहन नौरीन को पुलिस में हिरासत में लेने से पहले न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि उन्हें सड़क पर घसीटा गया. वायरल हो रहे वीडियो में उनके साथ मौजूद महिलाएं पूरी कहानी बता रही हैं. वहीं नौरीन और उनकी बहने डरी-सहमी नजर आ रही हैं. वे यहां पर एकांत कारावास की सजा काट रहे इमरान खान को देखने आई थीं लेकिन प्रशासन ने उन्हें न सिर्फ मिलने से मना किया बल्कि उनके साथ मारपीट और छीना झपटी भी की.
