कुल्लू जिले में पल्स पोलियो अभियान (IPPI) की तैयारियों के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले Intensified Pulse Polio Immunization (IPPI) राउंड, नियमित टीकाकरण और खसरा-रुबेला (MR) उन्मूलन की तैयारियों कि समीक्षा की गई।

बैठक में आगामी अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई कि आगामी 21 दिसंबर को कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों (आनी, बंजार, जरी, नग्गर, निरमंड और कुल्लू शहरी) में 5 वर्ष से कम आयु के कुल 30,183 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग ने 43,100 ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) खुराक और 2,155 वायल की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। व्यापक जनशक्ति और माइक्रो-प्लानिंग अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत मैनपावर प्लानिंग तैयार की है।
बैठक में जानकारी दी गई जिले भर में कुल 402 बूथ स्थापित किए जाएंगे। बूथ अभियान के बाद, टीमों द्वारा कुल 97,745 घरों का दौरा किया जाएगा ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए। इसके लिए 803 टीमें तैनात की गई हैं। बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों के लिए 10 ट्रांजिट पॉइंट बनाए गए हैं। साथ ही, दुर्गम क्षेत्रों के लिए 4 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं पूरे अभियान की निगरानी के लिए 94 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जिले में 27 ILR (Ice Lined Refrigerators) और 26 डीप फ्रीजर पूरी तरह कार्यशील हैं। इसके अतिरिक्त, वैक्सीन को बूथों तक पहुँचाने के लिए 738 वैक्सीन करियर और पर्याप्त संख्या में आइस पैक्स की व्यवस्था की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) डॉ. ऊषा ठाकुर ने बताया कि फरवरी 2024 के पिछले राउंड में जिले ने 33,138 बच्चों को कवर कर शानदार उपलब्धि हासिल की थी।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वयंसेवकों और अन्य हितधारकों (Stakeholders) से इस बार भी उसी समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया।
बैठक में वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज (VPD) सर्विलांस और खसरा-रुबेला (M
